Contents
26 जनवरी से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें
आज हमारे देश भारत में 70 वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। 26 जनवरी 1950 को हमारे देश भारत का संविधान लागू हुआ था और हमारा देश एक गणतंत्र देश के रूप में स्थापित हुआ था ,और 26 जनवरी को तभी से गणतंत्र दिवस के रूप में मनाए जाने की शुरुआत हुई। इस दिन से जुड़ी कुछ रोचक बातें हैं जिन्हें जानना आवश्यक है | आईये जाने 26 जनवरी से जुड़ीं कुछ महत्वपूर्ण बातें

सबसे पहले तिरंगा लाहौर में फहराया गया था
26 जनवरी को राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहराया जाता है ,और राष्ट्र गीत भी गाये जाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पहली बार 26 जनवरी को तिरंगा राष्ट्र ध्वज कहाँ फहराया गया था।
ये जानकर आपको आश्चर्य होगा कि सबसे पहले 26 जनवरी के दिन तिरंगा लाहौरमें फहराया गया था। परन्तु लाहौर अब पाकिस्तान में है। लाहौर पहले भारत का हिस्सा था।
और इसी लाहौर शहर से 26 जनवरी को विशेष दिवस के रूप में मनाने की शुरुवात की गयी थी |
26 जनवरी से जुड़ीं कुछ महत्वपूर्ण बातें ,पूर्ण स्वराज दिवस
वर्ष 1929 में स्वतंत्रता की लड़ाई के समय साल 1929 में कांग्रेस का लाहौर शहर में एक अधिवेशन हुआ था। जिसके अध्यक्ष पंडित जवाहर लाल नेहरु थे। 31 दिसंबर 1929 की इस सभा में एक प्रस्ताव रखा गया।
प्रस्ताव की शर्त थी , कि अगर ब्रिटिश सरकार 26 जनवरी 1930 तक भारत को औपनिवेशकि स्वराज्य का दर्जा नहीं देगी तो भारत अपने आपको पूर्ण स्वतंत्र घोषित कर देगा।
कांग्रेस को आशा थी कि ब्रिटिश सरकार इस बात को मान लेगी | परन्तु ब्रिटिश सरकार ने कांग्रेश के इस शर्त को नहीं माना और 26 जनवरी 1930 की तारीख भी आ गयी ,किन्तु ब्रिटिश सरकार ने कुछ नहीं किया।
कांग्रेस ने देखा की ब्रिटिस सरकार ने प्रस्ताव ठुकरा दिया है ,तो कांग्रेस ने आन्दोलन का ऐलान कर दिया |और 26 जनवरी 1930 को लाहौर में कांग्रेस के दफ्तर पर भारत का तिरंगा झंडा फहराया | और 26 जनवरी को हर साल पूर्ण आजादी दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया।
1947 की आजादी के पहले से ही भारत देश 26 जनवरी को ही स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाता रहा। इसके बाद भी ये घोषणा की गयी की 26 जनवरी को पूर्ण आजादी दिवस के रूप में हर वर्ष मनाया जायेगा
पूरे देश में आजादी की लड़ाई में शामिल सभी स्वतंत्रता सेनानी 26 जनवरी के दिन पूर्ण स्वराज का प्रचार व् प्रसार करेंगे। और इसी कारण देश की आजादी से पहले ही 26 जनवरी का दिन भारत का स्वतंत्रता दिवस बन गया।
और सन 1930 से लेकर सन 1947 तक जब तक देश को आजादी नहीं मिली थी तब तक भारत 26 जनवरी को आजादी दिवस के रूप में मनाता रहा ।
Leave a Reply